DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

औरंगाबाद में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत:परिजन ने 1 घंटे तक जाम लगाकर किया प्रदर्शन, पत्नी को छोड़ ससुराल से लौट रहा था

औरंगाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बारुण थानाक्षेत्र के बहुआरा गांव के रहने वाले कपिल देव सिंह के बेटे 32 साल के प्रमोद कुमार के रूप में की गई। घटना के बाद घटनास्थल पर अपना तफरी मच गई काफी संख्या में लोग जमा हो गए। पहचान होने के बाद घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। सूचना पर परिजन तथा काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा शव से लिपटकर चीत्कार उठे। आक्रोशित लोगों ने करीब एक घंटे तक सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन किया। घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाना के पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी, लेकिन आक्रोशितों ने शव उठाने से मना कर दिया। ससुराल से लौट रहा था बाइक सवार युवक प्रमोद एक दिन पहले यानी शुक्रवार को अपनी पत्नी पूनम को छोड़ने ससुराल गया था। रात में वहीं रुक गया। शनिवार को वह अपने घर लौट रहा था। इस दौरान जैसे ही श्री सीमेंट फैक्ट्री के पास पहुंचा, पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। घटना के बाद धक्का मारने वाले वाहन का चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों बताया कि प्रमोद अपने दो भाइयों में बड़ा था। लगभग 3 साल पहले प्रमोद की शादी हुई थी। 1 साल का एक बेटा भी है। प्रमोद मुंबई में रहकर एक फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। एक महीना पहले ही घर आया था। लोग बोले- सीमेंट फैक्ट्री के कारण होती है दुर्घटना घटनास्थल पर मौजूद लोगों की माने तो श्री सीमेंट के आसपास सड़क के दोनों और काफी संख्या में वहां खड़े रहते हैं। वहीं सीमेंट फैक्ट्री के कारण सड़क धूल जमा रहता है। वाहनों के आने-जाने से धूल उड़ता है, जिसके कारण बाइक चालकों को परेशानी होती है। यही कारण है कि अक्सर इस जगह पर दुर्घटनाएं होती है। स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री प्रबंधन के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। सड़क के दोनों ओर वाहनों के अवैध पार्किंग पर रोक लगाने तथा फैक्ट्री के पास नियमित पानी का छिड़काव कराए जाने की मांग स्थानीय लोगों ने की है।


https://ift.tt/YsW3Ikj

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *