औरंगाबाद के कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत पंचदेव धाम चपरा में शुक्रवार से एक साल तक चलने वाले अखंड हरि कीर्तन का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। धाम परिसर स्थित सीताराम मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद यह अनुष्ठान शुरू हुआ। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के स्वामी आचार्य देव महाराज और श्री श्री 108 मथुरा प्रसाद शुक्ला की अगुआई में पूजा-पाठ सम्पन्न कराया गया। धाम के संस्थापक सह अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, 21 नवंबर से यह अनुष्ठान शुरू हुआ है और एक साल बाद 10 दिसंबर 2026 को संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि जिले में पहली बार इतने लंबे समय तक अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है, जो पूरे बिहार में भी दुर्लभ धार्मिक आयोजनों में शामिल हो जाएगा। कीर्तन के लिए तैयारियों की सराहना की अनुष्ठान के शुभारंभ अवसर पर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के प्रतिनिधि स्वामी यज्ञ देव महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने पंचदेव धाम में की गई व्यवस्थाओं और कीर्तन के लिए तैयारियों की सराहना की। इस दौरान सुप्रसिद्ध कलाकार सिकंदर व्यास और उनकी टीम ने भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। आसपास के गांवों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक अनुष्ठान की शुरुआत के साक्षी बने। धाम समिति के सचिव ई. सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि अखंड हरि कीर्तन में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पेयजल और आवास की समुचित व्यवस्था धाम प्रबंधन की ओर से की गई है। उन्होंने कहा कि यह अनुष्ठान न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा से जोड़ने का एक माध्यम भी बनेगा। भव्य स्वरूप के लिए पहले से ही चर्चित ज्ञात हो कि पंचदेव धाम चपरा अपने भव्य स्वरूप के लिए पहले से ही चर्चित है। यहां पांच अलग-अलग भव्य मंदिरों का निर्माण कराया गया है। साथ ही बड़े पैमाने पर गौशाला, विशाल तालाब और नेचुरोपैथी अस्पताल भी स्थापित किया गया है। अस्पताल में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से अब तक कई गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को राहत मिली है।
https://ift.tt/GDKksMi
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply