DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

औरंगाबाद में दिन-रात के टेम्प्रेचर में 1 डिग्री का अंतर:29 दिसंबर तक जिले में शीतलहर और कोल्ड डे की चेतावनी, सुबह-शाम रह रहा घना कोहरा

औरंगाबाद जिले में पिछले एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन और रात के तापमान में मात्र एक डिग्री सेल्सियस का अंतर रहने से ठंड का असर और भी ज्यादा महसूस किया जा रहा है।गुरुवार की सुबह तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिर धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी हुई। तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लेकिन शाम ढलते ही तापमान में गिरावट शुरू हो गई। फिलहाल तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लगातार बढ़ती ठंड के कारण लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। वहीं, सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। गुरुवार को जिले के कई इलाकों में घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही, हालांकि सतर्कता के कारण अब तक किसी सड़क दुर्घटना की सूचना नहीं मिली है। 26 दिसंबर जारी किया गया है ऑरेंज अलर्ट मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अनूप चौबे ने बताया कि आगामी 26 दिसंबर तक ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 27 से 29 दिसंबर तक शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 दिसंबर तक इसी तरह की स्थिति बने रहने की संभावना है। इस दौरान विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक रह सकती है। 29 दिसंबर तक कोल्ड-डे की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि बिहार के कई जिलों में 28 से 31 दिसंबर के बीच घना कोहरा छाया रहेगा, जबकि कुछ स्थानों पर दृश्यता 20 मीटर तक सीमित रह सकती है। कुछ और दिन ठंड से राहत के आसार नहीं इस बार ठंड का असर आम लोगों पर अधिक देखने को मिल रहा है, जिसका मुख्य कारण न्यूनतम तापमान में पिछले वर्षों की तुलना में अधिक गिरावट है। गुरुवार की रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड बढ़ने के साथ ही लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं। मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि खराब मौसम के कारण बच्चों की कक्षाएं 29 दिसंबर तक बंद रखी जा सकती हैं। फिलहाल आने वाले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को आवश्यक होने पर ही घर से निकलने, गर्म कपड़े पहनने और ठंड से बचाव के सभी उपाय अपनाने की सलाह दी है।


https://ift.tt/2SwxhGv

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *