औरंगाबाद में एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिसके कारण घटनास्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मुफस्सिल थानाक्षेत्र के सामने एनएच -19 की है। मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के वार वाजिदपुर निवासी 36 वर्षीय महेश राम के रूप में की गई है। जबकि घायल युवक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के जलवन गांव निवासी नीरज कुमार सिंह के रूप में की गई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने महेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि नीरज स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। राजमिस्त्री का काम करता था महेश जानकारी के अनुसार, महेश रविदास राजमिस्त्री का काम करके परिवार का भरन पोषण कर रहा था। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान नीरज ने बताया कि वह सिन्हा कॉलेज के समीप खरीदे अपने एक प्लॉट पर मकान बनवाना चाह रहा था। उसे जानकारी मिली कि महेश जलवन के समीप स्थित सहार गांव में अपने ससुराल आया था। उससे संपर्क कर उसी की बाइक पर सवार होकर सिन्हा कॉलेज प्लॉट दिखाने आ रहा था। बाइक महेश ही चला रहा था। जैसे ही बाइक मुफस्सिल थाने के समीप पहुंची ही थी कि पीछे से आ रही कंटेनर ने उसे रौंद दिया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि महेश का शरीर चीथड़े में तब्दील हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे दो बेटा और दो बेटी के साथ भरा पूरा परिवार छोड़ गया है। उसकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सदर अस्पताल में पहुंचे परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है। पुलिस ने शव का पोस्टर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
https://ift.tt/MR3AEL1
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply