DniNews.Live

ओवरलोडिंग, लापरवाही से गई चार मजदूरों की जान:प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे के लाइव वीडियो से बड़ा खुलासा

प्रयागराज के फाफामऊ इलाके में सोमवार को हुए कोल्ड स्टोरेज हादसे में चार मजदूरों की मौत के मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है। घटना का एक लाइव वीडियो सामने आया है, जिसने हादसे के पीछे की असली वजहों को उजागर कर दिया है। वीडियो फुटेज से साफ संकेत मिल रहे हैं कि यह हादसा महज एक दुर्घटना नहीं, बल्कि लगातार हो रही लापरवाही और ओवरलोडिंग का परिणाम था। 58 सेकेंड का वीडियो
घटना से ठीक पहले का 58 सेकंड का वीडियो अब सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कोल्ड स्टोरेज का अगला हिस्सा अचानक दरकता है और कुछ ही सेकंड में पूरी संरचना भरभराकर गिर जाती है। मौके पर मौजूद लोगों ने इस भयावह मंजर को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो यह भी संकेत देता है कि बिल्डिंग पहले से कमजोर हो चुकी थी और उसमें दरारें मौजूद थीं।
सामने आया है कि कोल्ड स्टोरेज की क्षमता लगभग 8000 मीटर क्यूब थी, लेकिन इसमें क्षमता से कहीं अधिक मात्रा में आलू की बोरियां स्टोर की गई थीं। इन बोरियों का कुल वजन पांच हजार मीट्रिक टन तक पहुंच गया था। जबकि इसकी अधिकतम क्षमता 4200 टन ही होती है। इतना भारी लोड से बिल्डिंग पर लगातार प्रेशर माउंट होता रहा। इससे मजबूती धीरे-धीरे खत्म होती चली गई और अंततः यह ढह गई। निर्माण में गंभीर खामियां जिम्मेदार अफसर बोले- व्यस्त हूं
इस मामले में कोल्ड स्टोरेज के लाइसेंसिंग अथॉरिटी जिला उद्यान अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव से बात करने की कोशिश की गई। हालांकि उन्होंने व्यस्त होने और कुछ देर बाद जवाब देने की बात कही। फिर उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *