DniNews.Live

ओवरटेक करती रोडवेज बस ने छात्र को रौंदा, मौत:एटा में स्कूल से साइकिल से लौट रहा था घर, ड्राइवर फरार


                 ओवरटेक करती रोडवेज बस ने छात्र को रौंदा, मौत:एटा में स्कूल से साइकिल से लौट रहा था घर, ड्राइवर फरार

ओवरटेक करती रोडवेज बस ने छात्र को रौंदा, मौत:एटा में स्कूल से साइकिल से लौट रहा था घर, ड्राइवर फरार

एटा में तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आने से स्कूली छात्र की मौत हो गई। रोडवेज बस ने छात्र को रौंद दिया। चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। हादसा सिरसा टिप्पू के पास उस समय हुआ, जब छात्र स्कूल से साइकिल से घर लौट रहा था। मामला मिरहची थाना क्षेत्र का है। गुरुवार की दोपहर में स्कूल से अमृतपुर निवासी ललित (10) पुत्र राघवेंद्र साइकिल से घर लौट रहा था। कक्षा एक का छात्र एसडीएस विद्यालय से पढ़कर वापस घर जा रहा था। इसी दौरान कासगंज की ओर से आ रही दो रोडवेज बसें आपस में ओवरटेक कर रही थीं। तभी एक बस ने ललित को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। 3 बहनों का इकलौता भाई था मृतक ललित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनें प्राची (16), प्रतिज्ञा (13) और शिवाका (11) हैं। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आक्रोश जताया। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। मृतक के ताऊ भुवनेश कुमार ने बताया कि स्कूल गेट के पास ही रोडवेज बस (UP 82 T 2741, आगरा फोर्ट) ने बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। थाना प्रभारी नीतू वर्मा ने बताया- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *