DniNews.Live

ओडिशा में राकेश टिकैत गिरफ्तार:पीलीभीत में भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने घेरा, प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया

ओडिशा में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में पीलीभीत जिले में किसानों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। भाकियू (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं ने पूरनपुर कोतवाली और शहर के सुनगढ़ी थाने का घेराव कर धरना दिया। सोमवार शाम करीब सात बजे प्रदेश सचिव स्वराज सिंह के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता पूरनपुर कोतवाली पहुंचे और ओडिशा सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।
स्वराज सिंह ने कहा कि राकेश टिकैत ओडिशा में किसानों की समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें गिरफ्तार कर किसानों की आवाज दबाने का प्रयास किया है। इसी क्रम में पीलीभीत शहर में भी विरोध प्रदर्शन हुआ। युवा जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुनगढ़ी थाने का घेराव किया और परिसर में दरी बिछाकर विरोध दर्ज कराया। गुरदीप सिंह ने चेतावनी दी कि यदि राकेश टिकैत को जल्द रिहा नहीं किया गया, तो किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन को और तेज करेंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान स्वराज सिंह, नगेंद्र सिंह, संदीप सिंह, गुरबाज सिंह, जगतार सिंह, हरजीत सिंह, सलमान खान, मनमोहन सिंह, आमिर खान, जसपाल सिंह और कुलवंत सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। किसानों ने कहा कि यह गिरफ्तारी उनकी आवाज दबाने की कोशिश है, जिसका जवाब एकजुट होकर दिया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *