DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ऑस्ट्रेलिया में समुद्र किनारे जश्न मना रहे लोगों पर फायरिंग:8 लोगों के मौत की खबर, बीच पर लाशें बिखरी दिखीं

ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर रविवार को गोलीबारी की घटना हुई है। इसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है। यह हमला हनुक्का उत्सव मना रहे लोगों पर हुआ। सोशल मीडिया पर डाले गए डरावने वीडियो में रविवार दोपहर नॉर्थ बॉन्डी बीच पर बड़ी संख्या में लोग रेत पर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान तेज गोलियों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। एक दूसरे वीडियो में काले कपड़े पहने दो युवक दिखाई दे रहे हैं, जो सड़क पर खड़े होकर हाई पावर हथियारों से फायरिंग कर रहे हैं। हथियार शॉटगन जैसे लग रहे हैं। आसपास मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते हुए जान बचाकर भागते दिख रहे हैं।
अधिकारियों ने X पर एक आधिकारिक पोस्ट में यह जानकारी दी। निवासियों से आग्रह किया गया है कि वे उस क्षेत्र से दूर रहें।
———————— खबर अपडेट हो रही है…


https://ift.tt/3DhQaH8

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *