DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ऑपरेशन मुस्कान के तहत 115 खोया मोबाइल असली धारकों को लौटाया

भास्कर न्यूज | पूर्णिया ऑपरेशन मुस्कान के तहत पूर्णिया पुलिस ने खोए व झपटमारी में छीने गए 115 मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को सौंप दिया है। शनिवार को एसपी कार्यालय में एसपी स्वीटी सहरावत ने खुद लोगों को मोबाइल देकर उनकी मुस्कान लौटाई । एसपी ने बताया कि बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 28 लाख 75 हजार रुपए है। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन दोबारा मिल पाएगा। इस मौके पर उपस्थित दिवाकर सिंह ने बताया कि उसका मोबाइल 1 नवंबर 2025 को मरंगा चौक के पास झपटमारी में छीन लिया गया था। वहीं सोहन कुमार चौधरी का मोबाइल 2 अक्टूबर 2025 को अमौर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पॉकेटमारी कर लिया गया था। मुस्कान के तहत बरामद मोबाइल वितरण के मौके पर तकनीकी शाखा प्रभारी पुनि संजीत कुमार,सदर थाना के अपर थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत, केहाट थाना के अपर थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक, भवानीपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष पल्लवी कुमारी, पीटीसी नित्यानंद दूबे,सिपाही शाश्वत रंजन,चंदन कुमार,मिथुन कुमार एवं अमित कुमार राय आदि पुलिस कर्मी उपस्थित थे। मोबाइल ट्रैकिंग में सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर(सीईआईआर) पोर्टल काफी प्रभावी होता है। आम लोगों को इसका उपयोग जरूर करना चाहिए। मोबाइल खोने या छीने जाने की स्थिति में तुरंत संबंधित थाना में लिखित आवेदन, मोबाइल नंबर व आईएमइआई नंबर के साथ दें और सीइआईआर पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करना चाहिए । ताकि मोबाइल की बरामदगी में आसानी हो सके।


https://ift.tt/0raXTuB

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *