अमेठी एसपी सरवणन टी के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर समेत 15 से अधिक मामलों में वांछित शातिर बदमाश जुनैद पुत्र अख्तर को गिरफ्तार किया है। जुनैद पर जिले के अलग-अलग थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने जुनैद को चेकिंग के दौरान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नया पुरवा खैरातपुर गांव से गिरफ्तार किया। 42 वर्षीय जुनैद के पास से तलाशी के दौरान एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।गिरफ्तार जुनैद पर यूपी गैंगस्टर एक्ट, गोवध, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट सहित कुल 15 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की तलाश में था। ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ का उद्देश्य जिले में अपराधियों पर नकेल कसना है। इस अभियान के तहत अब तक बड़ी संख्या में अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। जुनैद को गिरफ्तार करने वाली टीम में जगदीशपुर इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव, उप निरीक्षक शेख नईम, कांस्टेबल अवनीश कुमार, कांस्टेबल ओमप्रकाश और कांस्टेबल नीरज कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply