DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ऑपरेशन के बाद 22 महिलाओं को जमीन पर लिटाया:दरभंगा में न बेड मिला, न कंबल; परिजन बोले- सरकार बहुत कुछ कहती है, आप देख लीजिए क्या हो रहा है

दरभंगा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। फैमिली प्लानिंग ऑपरेशन के बाद 22 महिलाओं को जमीन पर लिटा दिया गया। न बेड मिला, न कंबल। मरीजों के लिए कड़ाके की ठंड में खुले बरामदे और फर्श पर सिर्फ गद्दे की व्यवस्था थी। मामला सदर पीएचसी का है। परिजन बताते हैं कि ऑपरेशन के बाद महिलाओं को विशेष देखभाल, साफ वार्ड, गर्माहट और मच्छरदानी जैसी अनिवार्य सुविधाओं की जरूरत होती है। लेकिन अस्पताल में न तो वार्ड उपलब्ध था और न आवश्यक इंतजाम। चाय-पानी जैसी साधारण सुविधा भी उपलब्ध नहीं कराई गई। कई महिलाएं रातभर ठंड और दर्द से कराहती रहीं और परिजन असहाय होकर यह सब देखते रहे। सरकार कुछ नहीं करती है सिर्फ बोलती है परिजन मीना देवी ने बताया कि यहां बहुत मच्छर है। कोई व्यवस्था नहीं है। आसपास कचरा फैला है। कंबल, मच्छरदानी भी नहीं मिला। अब किसको क्या बोलेंगे। जैसे रहना है रहेंगे। इंफेक्शन होगा तो क्या करेंगे। अब सरकार जानें, क्या करना है। परिजन पनमा देवी ने कहा कि सरकार कहती है कि सब कुछ दिया है, अब आप ही देख लीजिए। क्या खुले आसमान में ओस में मरीज को रखेंगे। मोदी सरकार कहती है कि ये करते हैं, वो करते हैं, आप लोग ही हाल देख लीजिए। क्या कुछ हो रहा है। सिर्फ बाहर-बाहर ही काम करते हैं। दरभंगा के लिए कुछ नहीं करते हैं। कहते हैं बिल्डिंग बना दिए हैं, कुछ नहीं होता है। बाहर से 1300 रुपए का दवा लेना होगा। यहां सिर्फ 2 दिन का ही मिलेगा। पास में ही कचरा फैला है ललिता देवी ने कहा कि बेटी के साथ आई हूं, उसका ऑपरेशन हुआ है। ऑपरेशन के बाद कोई सुविधा नहीं मिला है। पास में ही कचरा फैला है, वहीं पर सोने दे दिया है। सब सामान घर से लाई हूं। ठंड लग रहा है। मच्छर काट रहा है। बदबू पर आ रहा है। ठंड में ऑपरेशन की संख्या बढ़ जाती है वहीं, मौके पर मौजूद ड्यूटी पर तैनात डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि कुल 22 महिलाओं का ऑपरेशन किया गया। जगह की कमी के कारण सभी को बेड उपलब्ध नहीं हो पाया। मरीजों को गद्दे उपलब्ध कराए गए। ठंड के मौसम में ऑपरेशन की संख्या बढ़ जाती है, जिससे केंद्र कन्जेस्टेड हो जाता है। अगर बेड उपलब्ध होते, तो बेहतर सुविधा दी जा सकती थी। फिलहाल उपलब्ध संसाधनों में ही मरीजों को रखकर देखभाल की जा रही है।उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि बेड की कमी बड़ी समस्या है, लेकिन किसी बड़ी गड़बड़ी से इनकार किया। साथ ही तत्काल सुधार के आश्वासन भी दिए। मामले की जांच की मांग स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि अगर सरकार परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाना चाहती है, तो महिलाओं को सम्मानजनक माहौल और बुनियादी सुविधाएं देना आवश्यक है।​​​​​स्वास्थ्य विभाग से इस मामले में उच्चस्तरीय जांच, जिम्मेदारों पर कार्रवाई और अस्पताल में तत्काल बुनियादी सुविधाओं में सुधार की मांग की है।


https://ift.tt/vAe2t5I

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *