DniNews.Live

ऑनलाइन गेम की लत से युवक ने की आत्महत्या:2 लाख हारने के बाद युवक ने दी जान, फंदे से लटका मिला शव

पीलीभीत में ऑनलाइन गेम की लत से एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। अरुण कुमार (18) ने गेम में बड़ी रकम हारने के बाद फंदे से लटका शव मिला। युवक ने ऑनलाइन गेम में बड़ी रकम हारने के बाद बुधवार दोपहर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मां सपना देवी ने बताया कि अरुण को पिछले तीन साल से मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने की लत थी। वह पढ़ाई और अन्य जरूरतों के लिए मिलने वाले पैसे भी गेम में लगा देता था। परिजनों के अनुसार, वह अब तक करीब 2 लाख रुपए हार चुका था। जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। घर के लोग बाहर गए थे परिजनों ने उसे कई बार समझाने और मोबाइल से दूर रहने की सलाह दी। लेकिन वह लत से बाहर नहीं निकल पाया। बुधवार दोपहर जब घर के अन्य सदस्य बाहर थे। तब उसने कमरे में गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजन कमरे में पहुंचे। जहां वह फंदे से लटका मिला। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थानाध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला ने बताया- घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई शुरू की थी। हालांकि, परिजनों ने लिखित में पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिवार को सौंप दिया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *