DniNews.Live

ऑटो भिड़ंत में एक की मौत, पांच घायल:एटा में पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, वाहन जब्त

एटा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में गंजडुंडवारा रोड पर हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। यह घटना दो ऑटो रिक्शा की भिड़ंत के कारण हुई। गंजडुंडवारा रोड पर एक खड़ा ऑटो रिक्शा था। पीछे से आ रहा सवारियों से भरा एक अन्य ऑटो रिक्शा उससे टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने में मदद की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने 35 वर्षीय प्रेम सिंह पुत्र महिपाल निवासी अमृतपुर नौगांव, थाना सिद्धपुर, जनपद कासगंज को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में प्रमोद (38) पुत्र रामप्रकाश, मिथिलेश (35) पत्नी प्रमोद, सोनम (15) पुत्री प्रमोद, नरेंद्र (17) पुत्र प्रमोद (सभी निवासी पावलढरा, जनपद कासगंज) और सतीश (35) पुत्र राजबहादुर निवासी कमालपुर, जनपद कासगंज घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार जारी है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई, जो एटा की मोर्चरी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। कोतवाली देहात थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को भी अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *