DniNews.Live

एसपी ओमप्रकाश सिंह ने कासगंज में किया फ्लैग मार्च:नवरात्र-ईद सुरक्षा पर जोर, उपद्रवियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

कासगंज के पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने गुरुवार देर शाम शहर में फ्लैग मार्च किया। यह फ्लैग मार्च चैत्र नवरात्रि और ईद उल फितर के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर आँचल चौहान और पीएसी की एक कंपनी भी मौजूद रही। एसपी ने कासगंज शहर के संवेदनशील मोहल्लों, मुख्य मार्गों, चौराहों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और चामुंडा देवी मंदिर परिसर का पैदल गश्त किया।
इस दौरान, एसपी ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आम जनता और व्यापारियों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया। एसपी ने सभी से त्योहारों को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि खुराफात करने वाले और अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को मंदिरों और आबादी क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा प्रतिमा पंडालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, आपराधिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की लगातार चेकिंग करने के लिए भी निर्देशित किया गया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *