शेखपुरा में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) रोहित कर्दम की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति (आपूर्ति) की बैठक हुई। यह बैठक नगर परिषद शेखपुरा के सभागार में आयोजित की गई, जिसमें आपूर्ति से संबंधित विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। खाद्यान्न के उठाव, वितरण, गुणवत्ता व ई-केवाईसी की दी जानकारी बैठक के दौरान समिति के सभी सदस्यों को खाद्यान्न के उठाव, वितरण, गुणवत्ता, ई-केवाईसी, संदिग्ध राशन कार्डों की पहचान और उनके रद्दीकरण से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई। सदस्यों से इस संबंध में सुझाव भी मांगे गए। मुख्य रूप से महादलित टोलों में राशन कार्ड कैंप लगाने का सुझाव दिया गया। इस पर एसडीओ रोहित कर्दम ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को तत्काल राशन कार्ड कैंप लगाने का निर्देश दिया। अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पारदर्शिता बनाए रखने और आम नागरिकों को योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। एसडीओ ने यह भी चेतावनी दी कि निर्देशों का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक में सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार, सभी सहायक गोदाम प्रबंधक, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली और भाजपा के सांसद प्रतिनिधि बिपिन मंडल सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
https://ift.tt/q31UxTI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply