जमुई के मलयपुर थाना कांड संख्या 1/23 में वांछित और कुख्यात अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर फिरोज आलम उर्फ फिरोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद तस्लीम के पुत्र फिरोज आलम के रूप में हुई है, जो मुंगेर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के वर्धा मिर्जापुर का निवासी है। फिरोज आलम को एसटीएफ की सहायता से मलयपुर थाना पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उससे गहन पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। लंबे समय से फरार चल रहा था, गुप्त सूचना पर कार्रवाई इस संबंध में मलयपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हथियारों की तस्करी में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के गंभीर मामलों में पहले से ही प्राथमिकी दर्ज थी और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे पकड़ा गया। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के दौरान हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। पुलिस महकमे में इस गिरफ्तारी को एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। तीन माह पहले जमुई में एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ था और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए थे, जिसमें फिरोज मास्टरमाइंड था। इस मामले में मलयपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। फिरोज पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। इससे पहले भी जमुई पुलिस ने मुंगेर जिले में छापेमारी अभियान चलाया था, लेकिन वह भागने में सफल रहा था। इस बार उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार फिरोज की पत्नी मुखिया है।
https://ift.tt/z8w1yXI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply