DniNews.Live

एसएसपी ने गांजा तस्कर पर 25 हजार का इनाम रखा:बीकापुर कोतवाली में 2023 में दर्ज हुआ था

अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गांजा तस्करी के एक आरोपी अरुण कुमार की गिरफ्तारी के लिए 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। यह मामला 16 फरवरी 2023 को कोतवाली बीकापुर में दर्ज किया गया था, जिसके बाद से आरोपी फरार है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिंद्रा ट्रेलर (बिना ट्राला के) में अवैध गांजा ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, बीकापुर कोतवाली पुलिस टीम ने बिलारी चौराहे के पास घेराबंदी की। तलाशी के दौरान, ट्रेलर से बोरियों में भरा अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से ट्रेलर के साथ चार लोगों को हिरासत में लिया था। इनमें दानिश निवासी रोनकता, सिकंदर नगर, आगरा, अवध राम ध्रुव सिंहपुर, बेमेतारा, विनय कुमार कुलहरिया और अरुण कुमार निवासी जागृति विहार, मेरठ शामिल थे। इन सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने दानिश और अवध राम ध्रुव को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया था, जबकि विनय कुमार कुलहरिया और अरुण कुमार फरार हो गए थे। केस दर्ज होने के बाद से अरुण कुमार लगातार फरार चल रहा है और उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। इसी के चलते अयोध्या के एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए 25,000 रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है। यह मामला कोतवाली बीकापुर में तैनात उप निरीक्षक रणेंद्र कुमार सिंह ने दर्ज कराया था। पुलिस क्षेत्र अधिकारी पियूष पाल ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। इसलिए एसएसपी ने इनाम घोषित किया है। जल्द पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *