बलरामपुर जिले के एमएलके पीजी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में गुरुवार को दुर्लभ प्रजाति की वनस्पतियों का संरक्षण किया गया है। इन वनस्पतियों को पिछले सप्ताह 28 अक्टूबर से 4 नवंबर 2025 आयोजित शैक्षणिक भ्रमण के दौरान उत्तराखंड राज्य के नैनीताल, कौसानी और रानीखेत के विभिन्न स्थानों से एकत्रित किया गया था। गुरुवार को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे. पी. पाण्डेय, वनस्पति विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. डी. डी. तिवारी (जो अब गायत्री विद्यापीठ रिसिया बहराइच के प्राचार्य हैं), विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन, डॉ. मो. अकमल, डॉ. शिव महेन्द्र सिंह, श्रवण कुमार, राहुल कुमार, राहुल यादव, डॉ. वीर प्रताप, सौम्या शुक्ला, राशी सिंह और रिया पांडेय ने मिलकर विभाग में इन वनस्पतियों को संरक्षित किया। इस दौरान टेक्सस बेकाटा और क्रिप्टोमेरिया जेपोनिका जैसे कुछ दुर्लभ प्रजाति के पौधों का रोपण दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्यों और विभागाध्यक्ष द्वारा किया गया। विभाग अध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि सात दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण में छात्र-छात्राओं ने दुर्लभ वनस्पतियों के अध्ययन के लिए नमूने एकत्रित किए थे। इन नमूनों में सिलेजिनेला, प्लेजियोकाजमा, ज़िगो बाईलोबा, इक्वीसिटम, सिड्रस देवदारा, क्लेडोनिया, मार्केनशिया और पिट्टोस्फोरम इरियोकार्पम प्रमुख हैं। ये सभी पौधे एमएससी और बीएससी की प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक कक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। शैक्षणिक भ्रमण में शामिल मोहम्मद फैज, सौम्य पाण्डे, उपेन्द्र पाण्डे, रिचा उपाध्याय, इप्सिता, फूलमती, बसंती, अंबिका, सौम्या और अदिति का इन वनस्पतियों के नमूने एकत्रित करने में विशेष योगदान रहा।
https://ift.tt/sM5oThw
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply