सिटी रिपोर्टर| बेगूसराय एबीवीपी के 71 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए जिले से 30 कार्यकर्ताओं की टोली देहरादून के लिए रवाना हुई है, जिसका नेतृत्व उत्तर बिहार के प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार कर रहे हैं। राष्ट्रीय अधिवेशन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष डॉ एस सोमनाथ जैसे प्रख्यात हस्ती के कार्यक्रम भाग लेंगे। इस चार दिवसीय अधिवेशन में शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न आयाम पर विस्तार से चर्चा होगी, जिसमें देश में शैक्षिक उन्नयन को लेकर आंदोलन की आवश्यकता, उसके स्वरूप एवं शैक्षणिक ढांचे में व्यापक सुधार की योजना आदि विषय शामिल है। प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि सम्मेलन में देश के विभिन्न क्षेत्रों में इतिहास के नायकों की भूमिका का रेखांकन किया जाना है। इस निमित्त कर्नाटक के इतिहास की नायिका महारानी अबक्का, दिल्ली से गुरु तेग बहादुर का पवित्र जल एवं झारखंड के उलिहातू गांव से भगवान बिरसा मुंडा के जन्म स्थान की मिट्टी का देहरादून की पावन स्थल पर आगमन हो रहा है। इसके माध्यम से इतिहास के उन अंगों को युवाओं में प्रचारित करना है, जो वामपंथी इतिहास लेखन के कारण धीरे-धीरे जनमानस से दूर हो गया।
https://ift.tt/S0TuOQP
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply