एपस्टीन फाइल्स में माइक्रोसॉफ्ट के को फाउंडर बिल गेट्स का नाम आने पर उनकी पूर्व पत्नी मेलिंडा गेट्स ने प्रतिक्रिया दी है। मेलिंडा ने भावुक होते हुए एक पॉडकास्ट में कहा कि इस खुलासे ने एक बार फिर मेरे जख्म हरे कर दिए। जब-जब ये बातें सामने आती हैं तो मेरी शादी के दर्दनाक पलों की मुझे याद आने लगती है। हालांकि मैं इन यादों से काफी आगे बढ़ चुकी हूं और उन सारी गंदगी से दूर रहकर बहुत खुश हूं। जहां तक सवाल मेरे पूर्व पति बिल और एपस्टीन फाइल्स में शामिल लोगों का है उन्हें इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा-किसी भी लड़की को उस स्थिति में नहीं डालना चाहिए जिसे एपस्टीन और उसके साथियों ने डाला। जेफ्री एपस्टीन फाइल्स अमेरिका के न्याय विभाग द्वारा जारी 30 लाख पन्नों का दस्तावेज हैं। इनमें रशियन युवतियों संग बिल गेट्स का नाम जुड़ा था। फाइलों में शामिल कुछ ईमेल्स में आरोप लगाया गया है कि बिल का कथित तौर पर ‘रूसी लड़कियों’ से संबंध रहा और उन्होंने यौन संक्रमण (एसटीडी) के इलाज के लिए दवाइयां लीं। इसके अलावा उन्होंने मेलिंडा को भी बिना बताए दवाइयां दी थीं। हालांकि बाद में बिल ने दावों को खारिज कर दिया। बिल-मेलिंडा का तलाक 2021 में हुआ। यह दुनिया के सबसे महंगे तलाक सेटलमेंट्स (1.13 लाख करोड़, 12.5 बिलियन डॉलर) है। इसमें से लगभग 71,223 करोड़ (7.88 बिलियन डॉलर) बिल गेट्स ने मेलिंडा की निजी संस्था को ट्रांसफर किए। यह भुगतान दान के रूप में दिखाया गया। इसके अलावा संपत्ति, निवेश और अन्य परिसंपत्तियों का भी बंटवारा हुआ। माइक्रोसॉफ्ट में काम करने के दौरान मिले बिल-मेलिंडा कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएड मेलिंडा और बिल गेट्स की मुलाकात वर्ष 1987 में पहली बार हुई थी। तब मेलिंडा ने माइक्रोसॉफ्ट में प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर ज्वाइन किया। कंपनी में सबसे कम उम्र की कर्मचारी होने के दौरान, चार महीने बाद मेलिंडा की न्यूयॉर्क के पीसी एक्सपो ट्रेड शो में बिल गेट्स से मुलाकात हुई। दोनों एक बिजनेस डिनर पर मिले और इसके बाद डेटिंग शुरू हुई। सात साल बाद वर्ष 1994 में हवाई के लनाई द्वीप पर दोनों ने शादी की। इसके बाद 1996 में माइक्रोसॉफ्ट छोड़कर गेट्स फाउंडेशन से जुड़ीं थी।
https://ift.tt/ujheAEX
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply