DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

एनडीए की बंपर जीत का प्रधानमंत्री व गृहमंत्री ने रिटर्न गिफ्ट देकर बिहारियों का मान बढ़ाया है : जिलाध्यक्ष

भास्कर न्यूज | सीतामढ़ी भाजपा जिला कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर ढोल, बाजे, गुलाल के साथ शहर में जश्न मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शहर के वीर कुवंर सिंह चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ। इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन को विश्व के सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर जमकर जश्न मनाया गया। जिलाध्यक्ष ने भी ढोल बजाया। वहीं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और लड्डू खिलाकर बधाई दी। सभी खूब नाचे गाए और खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि बिहार में एनडीए की बम्पर जीत का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह ने रिटर्न गिफ्ट बिहार को देकर बिहारियों का मान सम्मान बढ़ाया है। पहली बार किसी बिहारी को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचना यह बिहार के लिए गर्व की बात है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी ऊंचा उठा है। पूरे बिहार में गर्व की अनुभूति हो रही है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि नितिन नवीन अपने नये दायित्वों का निर्वहन कुशलतापूर्वक करने में सक्षम है। उनके कुशल मार्गदर्शन में भाजपा आने वाले समय में पश्चिम बंगाल में भी सरकार बनाने में कामयाब रहेगी। एक कार्यकर्ता पार्टी के सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है, यह सिर्फ भजपा में ही संभव है। पार्टी के अंदर एक-एक कार्यकर्ता का मान सम्मान है। नितिन नवीन इसके सबसे बड़े उदाहरण बन गये हैं। इस अवसर पर विशाल कुमार, चुनचुन सिंह, विशाल कुमार सिंह, अविनाश कुमार, संजय प्रसाद, दर्शन कुमार, अंशुल प्रकाश, गगनदेव यादव, गौरव कुमार सिंह, राम कृष्ण नारायण, अजीत कुमार, प्रदीप कुमार, आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसकी जानकारी भाजपा के मीडिया प्रभारी सह जिला प्रवक्ता रमण कुमार श्रीवास्तव ने दी।


https://ift.tt/vKPrDV8

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *