DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

‘एनडीए का संकल्प पत्र सिर्फ कागज का टुकड़ा’:भागलपुर पहुंची झारखंड सरकारी मंत्री दीपिका पांडे, बोलीं- बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी

झारखंड सरकार में पंचायती राज मंत्री और महगामा विधायक दीपिका पांडे सिंह शुक्रवार को भागलपुर पहुंची। कचहरी चौक पर सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और उनके आदर्शों को देश की एकता और अखंडता के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस दौरान एनडीए के संकल्प पत्र को लेकर निशाना साधा है। दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि एनडीए का संकल्प पत्र सिर्फ कागज का टुकड़ा है। झारखंड में चुनाव से पहले जो भी वादे किए गए थे सरकार बनते ही उसे पूरा किया गया। बिहार में एनडीए ने बीते 20 सालों में लोगों को लखपति क्यों नहीं बनाया। महिलाओं को अब 10,000 देकर चुनावी लॉलीपॉप दिया जा रहा है, वह पहले क्यों नहीं दिया गया। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। महागठबंधन समर्थित प्रत्याशियों की शानदार जीत होगी। एनडीए ने जारी किया घोषणा पत्र बता दें, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज शुक्रवार को NDA ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। एनडीए ने 1 करोड़ नौकरी देने का वादा किया है। साथ ही महिलाओं को 2 लाख तक की मदद दी जाएगी। इसके अलावे 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही गरीबों के लिए KG से PG तक मुफ्त शिक्षा का भी वादा किया गया है। मां जानकी के मंदिर को अगले 5 सालों में पूरा किया जाएगा। इलाके को ‘सीतापुरम’ के नाम से विकसित किया जाएगा। आनेवाले समय में बिहार के 4 शहरों में मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी।


https://ift.tt/FVAHrwb

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *