DniNews.Live

एनटीपीसी में कर्मचारियों को 4 माह से नहीं मिला वेतन:रायबरेली में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, कंपनी पर शोषण का आरोप

रायबरेली के एनटीपीसी प्लांट गेट पर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। वे पिछले चार महीनों से वेतन न मिलने से नाराज थे और कार्य बहिष्कार कर अपनी मांगों को लेकर विरोध जता रहे थे। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार काम कराया जा रहा है, लेकिन समय पर मजदूरी नहीं दिया जा रहा। उन्होंने ठेकेदार और प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जो भुगतान मिलता भी है, उसमें से आधा पैसा जबरन वापस ले लिया जाता है। श्रमिकों ने इसे शोषण बताया है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने कई बार अपनी समस्या अधिकारियों तक पहुंचाई, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्हें सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। मौके पर भारी संख्या में श्रमिक जमा हो गए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनका बकाया पारिश्रमिक नहीं दिया गया और शोषण बंद नहीं हुआ, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। NTPC प्रबंधन द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा कर्मचारियों के वेतन को लेकर संस्था को हर महीने पेमेंट कर दिया जाता है। उसके बाद यह जिम्मेदारी संस्था की होती है। हालांकि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों द्वारा जो विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मामले पर आउटसोर्सिंग संस्था से बात कर इसका निराकरण जल्द ही कराया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *