अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ ने 25 से 30 वर्षों से सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर अपना आंदोलन तेज कर दिया है। इसी क्रम में महासंघ ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को पोस्टकार्ड भेजे हैं, साथ ही 13 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालने की घोषणा की है। महासंघ के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने पोस्टकार्ड अभियान के अंतिम दिन सामूहिक रूप से महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पोस्टकार्ड भेजे। इन पोस्टकार्ड के माध्यम से 25 से 30 वर्षों से सेवारत शिक्षकों के लिए TET अनिवार्यता समाप्त करने का अनुरोध किया गया है। यह निर्णय हाल ही में शहीद पार्क में आयोजित महासंघ की बैठक में लिया गया। बैठक में जनपद के समस्त शिक्षकों से आह्वान किया गया कि वे 13 अप्रैल को शहीद पार्क से कलेक्ट्रेट तक निकाले जाने वाले आगामी मशाल जुलूस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लें। इस बैठक में प्रवीन कुमार फ़ौजी, वीरपाल सिंह जाटव, ओमेंद्र प्रताप सिंह, राजेश यादव, जितेन्द्र सिंह लालू, मदन यादव, भगवन्त आजाद, कृष्ण कुमार राजपूत, पुष्पेंद्र कुमार, विजेंद्र, महेद्र यादव, रूपेन्द्र राजपूत, राजेश पाण्डेय, मनीष दुबे, सतेन्द्र यादव, देवेंद्र कुमार, डॉ. मालती सिंह, ममता सिंह, सुधाकुमारी, अर्चना पचौरी, प्रियंका, अम्विका सिंह, बीना वर्मा, कुसुम शर्मा, रमा शंकर, मनोज कुमार, अरविन्द कुमार, राजीव राठौर, किशुन पाल सिंह, आदर्श कुमार, जयवीरीसंह, देव ऋषि, महेन्द्र पाल सिंह, दीनानाथ और विजय शर्मा सहित कई शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply