एटा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित आगरा रोड पर शनिवार देर रात एक देसी शराब के ठेके की कैंटीन में भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में कैंटीन में रखा लाखों रुपये का फ्रिज और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के बाद आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धुएं का गुबार और आग की लपटें देखकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। धीरे-धीरे आग ने पूरी कैंटीन को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निशमन विभाग के प्रभारी अधिकारी जितेंद्र कुमार चौरसिया ने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात की है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया। आग बुझाने के अभियान में फायरमैन निशांत शर्मा, जितेंद्र गुर्जर, अभय और जितिन चौधरी के साथ चालक सुखबीर गौतम भी शामिल थे।

Leave a Reply