DniNews.Live

एटा में विवाहिता से छेड़छाड़, विरोध पर परिवार को पीटा:आरोपियों ने घर में घुसकर हमला किया, केस दर्ज

एटा जिले के थाना कोतवाली जलेसर क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने विवाहिता के परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि यह घटना 17 मार्च 2026 को हुई थी। उनकी शादीशुदा बेटी घर पर अकेली थी, तभी गांव के सोनू पुत्र रहीशपाल ने बुरी नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ की। जब बेटी ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे बेरहमी से पीटा। पीड़ित परिवार जब इस घटना की शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचा, तो आरोपी पक्ष उग्र हो गया। आरोप है कि सोनू, ओमवीर, वीरेश पुत्रगण रहीशपाल, रेशमपाल, लोकेश पुत्रगण सुगर सिंह और नीलेश उर्फ योगेश पुत्र श्रीनिवास ने मिलकर लाठी-डंडों, सरियों और बेल्ट से लैस होकर पीड़िता के घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पीड़िता के बेटे को सड़क पर बेल्टों से बुरी तरह पीटा। जब वह जान बचाने के लिए घर में भागा, तो आरोपी घर के अंदर घुस आए और गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार को पीटना शुरू कर दिया। इस हमले में विवाहिता और उसके बेटे को गंभीर चोटें आईं। पड़ोसियों लवकुश और अन्य परिजनों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। जाते-जाते आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे गए। डरे-सहमे पीड़ित परिवार ने कोतवाली जलेसर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़िता की तहरीर पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *