Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

एटा में लोडर की टक्कर से पशु व्यापारी घायल:उपचार के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया


                 एटा में लोडर की टक्कर से पशु व्यापारी घायल:उपचार के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया

एटा में लोडर की टक्कर से पशु व्यापारी घायल:उपचार के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया

एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र के अंतर्गत पुठिया गांव के समीप रविवार शाम एक सड़क हादसे में पशु व्यापारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान नगला बंदोली कल निवासी दुर्गेश (50) पुत्र बदन सिंह के रूप में हुई है। दुर्गेश धुमरी क्षेत्र से पशु खरीदकर रविवार शाम करीब 4:30 बजे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। पुठिया गांव के समीप एक छोटा हाथी लोडर वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दुर्गेश को उपचार के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। दुर्गेश को अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सोमवार सुबह मृतक के बेटे ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर घटना की जानकारी दी। थाना पिलुआ प्रभारी संदीप सिंह राणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और छोटा हाथी लोडर वाहन को कब्जे में ले लिया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *