एटा जिले के सकरौली थाना क्षेत्र के मुड़समा गांव में करीब पंद्रह दिन पहले दिनदहाड़े एक बाइक छीन ली गई। पीड़ित प्रशांत कुमार ने पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त किया है, क्योंकि अभी तक न तो बाइक बरामद हुई है और न ही बदमाश पकड़े गए हैं। प्रशांत कुमार पुत्र पुष्पेन्द्र ने बताया कि यह घटना 12 मार्च को हुई थी। वह अपने खेतों पर गए थे, तभी पीछे से आए दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें धक्का मारकर गिरा दिया। बदमाश उनकी यूपी 82AA 1816 नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गए। नहीं हुई आरोपी की गिरफ्तारी पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी। प्रशांत का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद 15 दिन बीत जाने पर भी पुलिस न तो उनकी बाइक बरामद कर पाई है और न ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सकी है। इस मामले पर सकरौली थाना प्रभारी नित्यानंद पांडे ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई हैं। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply