DniNews.Live

एटा में बुजुर्ग महिला हुई टप्पेबाजों का शिकार:घर लौटते समय हुई घटना, बातचीत करते समय कुंडल उतरवाए

एटा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला टप्पेबाजों का शिकार हो गई। टप्पेबाजों ने बातों में उलझाकर महिला के सोने के कुण्डल उतरवा लिए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार, श्याम बिहार कॉलोनी, कोतवाली नगर निवासी राजन श्री पत्नी अतर सिंह पिलुआ से अपने घर लौट रही थीं। रोडवेज बस स्टैंड पर दो टप्पेबाजों ने उन्हें घेर लिया। टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला को बहला-फुसलाकर उनके सोने के कुण्डल उतरवा लिए और ठगी की इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस कर रही मामले की जांच पीड़िता को जब अपनी ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने तत्काल कोतवाली नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली नगर थाना प्रभारी प्रेम पाल सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *