DniNews.Live

एटा में पेड़ से गिरकर किसान की मौत:पशुओं के लिए टहनी काटते समय हुआ हादसा, परिवार में शोक

एटा जिले के मिरहची थाना क्षेत्र के कुटैना माफी गांव में एक किसान की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। 42 वर्षीय किसान पशुओं के लिए टहनी काट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। परिजनों ने उसे वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कुटियाना माफी निवासी रामप्रकाश (42) पुत्र नेम सिंह के रूप में हुई है। वह अपने गांव के बाहर एक पेड़ पर पशुओं के चारे के लिए टहनी काट रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजनों ने रामप्रकाश को तुरंत एटा स्थित वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मिरहची थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मिरहची थाना प्रभारी नीतू वर्मा ने बताया कि व्यक्ति की मौत पेड़ से गिरने के कारण हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के बेटे लोकेश ने बताया कि उनके पिता गांव के बाहर पेड़ पर टहनी काट रहे थे, तभी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *