DniNews.Live

एटा के पथवारी माता मंदिर में उमड़ी भीड़:नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना


                 एटा के पथवारी माता मंदिर में उमड़ी भीड़:नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

एटा के पथवारी माता मंदिर में उमड़ी भीड़:नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

जनपद एटा के ठंडी सड़क स्थित 250 वर्ष पुराने पथवारी माता मंदिर में नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए लंबी कतारें देखी गईं। भक्तगण विधि-विधान से माता रानी की पूजा कर रहे थे। मंदिर परिसर सुबह से ही घंटों की ध्वनि और माता के जयकारों से गूंज रहा था, जिससे भक्तिमय माहौल बन गया। श्रद्धालु मुस्कान ने बताया कि उसने नवरात्रि का व्रत रखा है और माता रानी में गहरी आस्था के कारण वह पूजा करने आई है। उसने सुबह से ही व्रत रखा हुआ है। मंदिर के पुजारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मंदिर लगभग 251 साल पुराना है और इसमें लोगों की गहरी आस्था है। उन्होंने बताया कि नवरात्र का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है, और माताएं व बहनें आज से ही व्रत रखकर पूजा-अर्चना कर रही हैं।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *