DniNews.Live

एटा के नए SSP बने इलामारन:श्याम नारायण सिंह का तबादला, SDRF लखनऊ के सेनानायक बनाए गए

उत्तर प्रदेश शासन ने एटा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) का पदभार बदल दिया है। 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी इलामारन को एटा का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान एसएसपी श्याम नारायण सिंह का तबादला कर उन्हें SDRF लखनऊ का सेनानायक बनाया गया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन ने कुल 27 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया है, जिसमें कई जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं। इसी फेरबदल में एटा के एसएसपी श्याम नारायण सिंह को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। लंबे समय बाद एटा को मिला डायरेक्ट IPS अधिकारी एटा जिले में लंबे समय बाद किसी डायरेक्ट आईपीएस अधिकारी को पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले जिले में प्रमोटेड और डायरेक्ट दोनों तरह के अफसर तैनात रहे हैं, लेकिन हाल के वर्षों में यह बदलाव खास माना जा रहा है। श्याम नारायण सिंह को मिली नई जिम्मेदारी श्याम नारायण सिंह को वर्ष 2013 में पदोन्नति के बाद आईपीएस कैडर मिला था। उन्होंने एटा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभाला और जिले की कानून व्यवस्था की कमान संभाली। अब शासन ने उन्हें एसडीआरएफ लखनऊ में सेनानायक के पद पर तैनात किया है। तेज-तर्रार अफसर माने जाते हैं इलामारन नवागत एसएसपी इलामारन 2016 बैच के डायरेक्ट आईपीएस अधिकारी हैं। पुलिस महकमे में उनकी पहचान तेज-तर्रार और सक्रिय अधिकारी के रूप में रही है। एटा से पहले वह मऊ जिले में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर तैनात थे। इससे पहले वह अमेठी जिले में भी एसपी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 2019 के बाद दूसरे डायरेक्ट IPS कप्तान एटा जिले में वर्ष 2019 में डायरेक्ट आईपीएस अधिकारी स्वप्निल ममगई की तैनाती हुई थी। उनके बाद अब इलामारन दूसरे डायरेक्ट आईपीएस अधिकारी होंगे, जिन्हें जिले में एसएसपी का पदभार सौंपा गया है। ऐसे में उनकी तैनाती को प्रशासनिक और पुलिस महकमे में अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *