DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

‘एक बोलेरो में आ जाएंगे सभी कांग्रेसी विधायक’:लोकसभा में बीजेपी सांसद संजय जायसवाल बोले- अब राहुल को बड़ी गाड़ी की जरूरत नहीं होगी

बिहार चुनाव को लेकर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। किसी ने SIR को लेकर सरकार को घेरा तो किसी ने विपक्ष को। सांसदों ने दावा किया कि बिहार तो हमारा हो गया अब बंगाल की बारी है। इधर, नीतीश कुमार लगातार एक्शन में हैं। मुख्यमंत्री ने आज कच्ची दरगाह पर बन रहे पुल का निरीक्षण किया। पढ़िए बिहार की राजनीति से जुड़ी खबरें एक बोलेरो में आ जाएंगे सभी कांग्रेसी विधायक बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने मंगलवार को संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि, ‘अगली बार जब राहुल गांधी बिहार भ्रमण पर जाएंगे, तो कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक एक ही बोलेरो गाड़ी में आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को ज्यादा गाड़ी की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि इतनी ही हैसियत इनकी बिहार में रह गई है। संजय जायसवाल का यह व्यंग उस समय आया जब बिहार में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने महागठबंधन के साथ मिलकर 61 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन पार्टी केवल छह सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई।’ अखिलेश बोले- समय-समय पर अकाउंट में पैसे भेज देते हैं अखिलेश यादव ने कहा कि, ‘हमारी चुनावी प्रक्रिया को अंदर से खराब कर दिया गया है। उपचुनाव और लोकसभा में हुई शिकायतों में कोई कार्रवाई नहीं हुई। देश में जितने भी उपचुनाव हुए उसमें वोट चोरी नहीं हुई। वोट डकैती हुई । समय-समय पर लोगों के अकाउंट में जो पैसे भेजे जाते हैं वो लोकतंत्र को सबसे ज्यादा कमजोर करता है। खुद पैसे बांटता हैं, कोई दूसरा अगर जनता के लिए कोई पॉलिसी लेकर आए तो उसे रोकते हैं।’ ललन सिंह ने कहा- देश का चुनाव दुनिया में बेस्ट ललन सिंह ने कहा कि, हम लोग चुनाव सुधार पर चर्चा कर रहे हैं। देश में जो चुनाव होते हैं वो दुनिया में सबसे बेस्ट है। दुनियाभर में चर्चा है कि भारत में निष्पक्षता से चुनाव होते हैं। हम उम्मीद कर रहे थे कि विपक्ष की ओर से आएगा कि चुनाव में क्या बेहतर हो सकता है। हमारी सरकार किसी भी संवैधानिक संस्था पर दबाव नहीं डालती है। औरंगाबाद से राजद सांसद अभय कुमार सिन्हा ने लोकसभा में कहा कि, दम है तो बैलेट पेपर से चुनाव करवाकर दे लें। इनको इनकी औकात पता चल जाएगी। पप्पू यादव पर भड़के बीजेपी सांसद निशिकांत लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान BJP सांसद निशिकांत दुबे पप्पू यादव पर भड़क गए। निशिकांत ने एक घटना को याद करते हुए कहा कि मेरी पार्टी ने बिहार के प्राणपुर का इंचार्ज बनाया था। यहां 70 साल का तजीमुल वोटर लिस्ट में अपना नाम डलवाना चाहता था, जिस पर EC ने पूछा आप 70 साल से क्या कर रहे थे। वो 2020, 2015, 2010, 2005 में वोटर नहीं हैं। तो क्या आपको लगता है कि देश और बिहार का चुनाव बांग्लादेशी वोटर से चुनाव होगा। मांझी बोले- कंटेनर से शराब आ रही, पकड़े सिर्फ गरीब जा रहे बिहार में शराबबंदी कानून के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने थोड़ी-थोड़ी पीया करो की फिर से वकालत की है। मांझी ने कहा है कि, शराबबंदी कानून बहुत अच्छा है। इससे घरेलू हिंसा खत्म होती है। जो शराब पीकर काम करता है उसका मानसिक संतुलन खराब रहता है। शराबबंदी तो बहुत ही जरूरी है। कभी-कभी इसमें कुछ ऐसी बातें आती हैं जिसपर हम कहने को मजबूत हो जाते हैं। नीतीश कुमार जी ने तीसरी समीक्षा मेरे ही कहने पर की थी। ऐसे लोगों को पकड़ा जा रहा है। आज 6 लाख केस दर्ज हुए हैं। 4 लाख गरीब लोगों पर केस हैं। ये लोग कोई तस्कर नहीं है। थकावट को दूर करके शराब पीने वालों को पकड़ा जा रहा है। माफिया जो हजार-हजार लीटर शराब बेच रहे हैं। ये लोग चुनाव लड़ रहे हैं। इन्हें पकड़ना चाहिए। पुलिस और अधिकारियों की मिलीभगत से शराब माफिया फल-फूल रहा है। बिहार की पॉलिटिकल खबरों के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…


https://ift.tt/a4NO2mQ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *