हां आपने सही पढ़ा बकरी का जन्मदिन। जमुई शहर के बिट्ठलपुर इलाके में एक परिवार ने अपनी पालतू बकरी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। बकरी का नाम ‘पुष्पांजलि’ है। यह जश्न परिवार के दिवंगत बेटे की यादों से जुड़ा है। यह मामला वार्ड नंबर 17 के निवासी सिंटू कुमार सिंह के परिवार से संबंधित है। सिंटू सिंह के दो जुड़वा बेटे थे। उनके एक बेटे को नानी के घर से एक बकरी उपहार में मिली थी, जिससे वह बहुत लगाव रखता था। वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान उनके बेटे कुश सिंह अर्जुन का निधन हो गया। बेटे की मृत्यु के बाद परिवार गहरे सदमे में था। कुछ समय बाद वह मूल बकरी भी मर गई, लेकिन उसका एक बच्चा जीवित बच गया। परिवार ने उस बकरी के बच्चे को अपने बेटे की निशानी मानते हुए उसे पालना शुरू किया और उसका नाम ‘पुष्पांजलि’ रखा। तब से हर साल पुष्पांजलि का जन्मदिन पूरे परिवार के साथ मनाया जाता है। इस बार भी घर को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया था। ‘हैप्पी बर्थडे’ की सजावट की गई और पुष्पांजलि की तस्वीर वाला केक काटा गया। मोमबत्तियां जलाई गईं, उसे माला पहनाई गई और प्यार से जन्मदिन का भोजन कराया गया। इस जन्मदिन समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई लोग इसे बेटे के प्रति परिवार का गहरा प्रेम बता रहे हैं, जबकि अन्य इसे जमुई का एक अनोखा जन्मदिन समारोह कह रहे हैं।
https://ift.tt/rTH5tYP
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply