DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

एक-एक रजिस्ट्रेशन पर दो-दो छात्र:पीयू : कहीं नाम गलत तो कहीं लड़के की जगह लड़की की फोटो

पटना विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण इन दिनों विद्यार्थी परेशान हैं। छात्रों को अब तक फॉर्म भरने और रजिस्ट्रेशन में समस्याएं आ रही थीं। लेकिन, अब एडमिट कार्ड और रिजल्ट में भी गलतियां सामने आने लगी हैं। कहीं नाम में गलती है तो कहीं सेमेस्टर में। एमए उर्दू के छात्र जाबिर अंसारी के प्रवेश-पत्र पर लड़की की फोटो लगा दी गई है। काफी मशक्कत के बाद उसे सुधारा गया। वहीं स्नातक बॉटनी की एक छात्रा के रिजल्ट में सेमेस्टर से लेकर अंक तक में गड़बड़ी हुई है, जिससे आगे के सेमेस्टर में नामांकन नहीं हो पा रहा है। ऐसे कई छात्र-छात्राएं विवि की लापरवाही के कारण परेशान हैं। प्रतिदिन दर्जनों छात्र-छात्राएं विवि मुख्यालय का चक्कर काटते दिख जाते हैं। इधर, विवि प्रशासन ने इन गलतियों का ठीकरा निजी एजेंसी पर फोड़ दिया है। विवि प्रशासन का कहना है कि जांच की जाएगी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एजेंसी पर जांच बिठाई गई है निजी एजेंसी गड़बड़ी कर रही है। उसकी वजह से विवि की बदनामी हो रही है। एजेंसी से लगातार इन मामलों पर स्पष्टीकरण लिया जा रहा है, लेकिन वह गलतियां कर रही है। एजेंसी पर जांच बिठाई गई है और जल्द ही ठोस कार्रवाई की जाएगी। डॉ. वीरेंद्र पासवान, मीडिया प्रभारी सह लीगल ऑफिसर, पीयू इससे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी देखने को मिली थी। एक-एक रजिस्ट्रेशन नंबर पर दो-दो छात्रों के नाम थे। कई बार रजिस्ट्रेशन की तिथि में बदलाव किया गया। इस वजह से परीक्षा फॉर्म भरने में देरी हुई। परीक्षाएं देर से हुई, सत्र लेट हुआ। इसके बाद जब फॉर्म भरा गया तो एक ही रोल नंबर पर दो-दो छात्रों का नाम प्रवेश-पत्र में छप गया। स्नातक की परीक्षा में इस वजह से केंद्र पर काफी परेशानी हुई। परीक्षा देरी से शुरू हुई। फिर दो में से एक छात्र के रोल नंबर में अंग्रेजी का लेटर ‘ए’ लगा दिया गया और फिर परीक्षा ली गई है। छात्र अभी भी आशंकित हैं कि रोल नंबर में गड़बड़ी की वजह से कहीं रिजल्ट न बिगड़ जाए।


https://ift.tt/nUpzWDo

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *