झांसी में एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति ने रविवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 14 दिन पहले वह गमी में शामिल होने के लिए बाइक से रिश्तेदार के घर पर जा रहे थे। रास्ते में प्राइवेट बस ने बाइक को टक्कर मार दी थी। तब से उनका इलाज चल रहा था। मौत होने के बाद घर में मातम छाया है। हादसा समथर थाना क्षेत्र के बसाेबई गांव के पास हुआ था। बाइक से समथर जा रहे थे मृतक का नाम महबूब खान (50) पुत्र पन्नू था। वह खुशीपुरा में शिक्षा भवन के पीछे रहते थे। मृतक के भतीजे आशु ने बताया- मेरे मौसा महबूब बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में लाइट मैकेनिक के पद पर कार्यरत थे। उनके रिश्तेदार की मौत हो गई थी। गमी में शामिल होने के लिए मौसा 12 अक्टूबर को बाइक से समथर जा रहे थे। जब वह बसोबई गांव के पास पहुंचे तो एक प्राइवेट बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। इसमें मौसा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तब से मौसा का इलाज चल रहा था। रविवार को मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई। महबूब की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। महबूब की दो बेटी और दो बेटे हैं। चारों बच्चों की शादी हो चुकी है।
https://ift.tt/MbNwhPk
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply