तमिल एक्टर और तमिलगा वेत्रि कझगम (TVK) प्रमुख विजय करूर भगदड़ हादसे के पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात सोमवार को महाबलीपुरम के रिसॉर्ट में होगी। हादसे को आज ( 27 अक्टूबर) के दिन ठीक एक महीना पूरा हो गया है। रिसॉर्ट में करीब 200 लोग पहुंच रहे हैं, इनमें 37 पीड़ित परिवार और कुछ घायल भी शामिल हैं। हर परिवार से चार से पांच सदस्य आए हैं। एक्टर विजय हर परिवार से अलग-अलग मुलाकात कर उनकी बात सुनेंगे। मुलाकात क्लोज-डोर होगी। आम लोगों और मीडिया को जाने की अनुमति नहीं है। सिर्फ TVK के पदाधिकारी और बुलाए गए परिवारों के लोग ही होटल के अंदर मौजूद रहेंगे। हादसे में 41 लोगों की मौत 27 सितंबर 2025 को करूर में विजय की रैली के दौरान मची भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। तमिलनाडु पुलिस प्रमुख जी वेंकटारमन ने बताया कि विजय के कार्यक्रम में सात घंटे की देरी से आए। 10 हजार की क्षमता वाले मैदान में करीब 50 हजार लोग पहुंच गए थे। एक बच्ची के गुमने की खबर के बाद भीड़ बेकाबू हो गई थी। जिससे ये हादसा हुआ। भगदड़ के बाद की 2 तस्वीरें… हाईकोर्ट ने एक्टर विजय को लगाई थी फटकार
इस मामले में 4 अक्टूबर को मद्रास हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए एक्टर और पार्टी को फटकार लगाई थी। जस्टिस एन सेंथिलकुमार ने कहा था, घटना के बाद TVK ने घटनास्थल छोड़ दिया और कोई माफी या पछतावा तक नहीं दिखाया। पार्टी अपनी आंखें बंद करके जिम्मेदारियों से बच नहीं सकती है। साथ ही मद्रास हाईकोर्ट ने करूर भगदड़ की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित की थी। इसकी अगुआई तमिलनाडु पुलिस के इंस्पेक्टर जनरल (IG) असरा गर्ग ने की। परिवारों को चेन्नई बुलाने पर उठे सवाल
विजय के परिवारों को चेन्नई बुलाने वाले कदम पर अब कई लोगों ने सवाल उठाए हैं कि वे खुद करूर क्यों नहीं गए? इसे लेकर पार्टी सूत्रों का कहना है कि विजय ने पहले करूर जाकर मिलने की योजना बनाई थी, लेकिन फिर भीड़ जमा न हो इसके चलते लोकेशन बदलना पड़ा। दीवाली से पहले TVK की ओर से मृतकों के परिवारों को 20-20 लाख रुपये की राहत राशि भी दी जा चुकी है।
https://ift.tt/ZjGBpHR
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply