DniNews.Live

एआई से सॉल्व होंगी किसानों की समस्याएं:किसान सारथी एप पर तैयार किया जा रहा शिकायतों का बैंक

किसानों की समस्याओं को जल्दी ही एआई से सॉल्व किया जाएगा। इस काम के लिए किसान सारथी एप पर आने वाली शिकायतों का एक बैंक बनाया जा रहा है। इस शिकायतों का एआई माड्यूल के जरिए सॉल्यूशन डेवलप कर किसानों की रियल टाइम मदद की जाएगी। बैंक में उन शिकायतों को शामिल किया जाएगा , जिनको किसान अक्सर इस एप पर पूछेंगे, इसके अलावा एआई के जरिए वह उत्तर मिलेगा, जिससे किसान अधिकतर सैटिस्फाइड हो। एआई से मजबूत किया जा रहा एप अटारी जोन तीन के डायरेक्टर डाक्टर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि किसानों की समस्याओं का रियल टाइम निस्तारण एआई के जरिए किया जा रहा है। इसको और मजबूत किया जाएगा। किसान सारथी एप पर आने वाली शिकायतों का एक बैंक बनाया जा रहा है। इस मॉड्यूल के डेवलप होने के बाद किसानों को अपनी समस्या का त्वरित समाधान मिल सकेगा।
देश भर में 2 करोड़ 80 लाख किसान कर रहे उपयोग किसान सारथी एप में देश भर से 2 करोड़ 80 लाख व उत्तर प्रदेश से 60 लाख किसान जुड़े हुए हैं। निदेशक डॉ राघवेंद्र ने बताया कि रोजाना एक लाख से ज्यादा शिकायतों को किसानों द्वारा पूछा जा रहा है और उनका तुरंत निस्तारण भी हो रहा है। इनमें बुवाई, बीज की प्रजाति व रोग संबंधित शिकायतें शामिल है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *