DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

एआई समिट में हंगामे पर भड़की भाजपा:नालंदा में राहुल गांधी का पुतला फूंका, विदेशी मेहमानों के सामने देश की छवि धूमिल करने का आरोप

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित विश्वस्तरीय एआई (AI) समिट के दौरान कांग्रेस नेताओं की ओर से कथित तौर पर किए गए हंगामे और प्रदर्शन के विरोध में नालंदा भाजपा में भारी आक्रोश है। शनिवार को बिहारशरीफ के हरदेव चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) और भाजपा नेताओं ने उग्र प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर विदेशी मेहमानों के सामने देश की छवि धूमिल करने और ‘राष्ट्रद्रोही’ काम करने का गंभीर आरोप लगाया है। ‘पीएम का विरोध करते-करते अंधी हो गई है कांग्रेस भाजपा नालंदा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते कांग्रेस पूरी तरह से अंधी हो चुकी है। भारत मंडपम में करीब 20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों के सामने कांग्रेसियों ने जो गुंडई की है, वह उनका असली चेहरा और स्तर उजागर करता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सबसे पहले राष्ट्र की मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए। लोकतंत्र में विरोध जताने के लिए कई अन्य प्लेटफॉर्म मौजूद हैं, लेकिन विदेशी मेहमानों के सामने इस तरह का देश विरोधी काम करना बेहद शर्मनाक है। डॉ. आशुतोष ने राहुल गांधी पर तीखा व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा कि वे जिस किस्म का नशा करते हैं, आने वाले दिनों में उनका दिमाग ब्लास्ट कर जाएगा और पूरी कांग्रेस पार्टी का ‘राम नाम सत्य’ हो जाएगा। ‘राष्ट्र सम्मेलनों में पीएम को नीचा दिखाने की कोशिश’ भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विकास कुमार ने पुतला दहन का नेतृत्व करते हुए राहुल गांधी पर राष्ट्र के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में राहुल गांधी हमेशा देश के प्रधानमंत्री को नीचा दिखाने का प्रयास करते हैं। उनकी इन्ही ‘राष्ट्र विरोधी’ नीतियों और रवैये के कारण पूरा देश उन्हें और उनकी पार्टी को नकार चुका है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी के कारण ही कांग्रेस जल्द ही समाप्ति के कगार पर पहुंच जाएगी। भारत की छवि धूमिल करने का हुआ प्रयास भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुए इस एआई समिट में पूरे विश्व के प्रतिनिधि भारत के विजन पर अपनी सहमति जता रहे थे। लेकिन, ठीक उसी वक्त कांग्रेस नेताओं ने ‘नंगा नाच’ कर भारत की छवि धूमिल करने का जो प्रयास किया है, उससे देश को शर्मिंदगी उठानी पड़ी है। उन्होंने कांग्रेस के इस कृत्य को सीधे तौर पर ‘राष्ट्रद्रोही’ कार्य करार दिया और कहा कि भविष्य में राहुल गांधी ऐसा दुस्साहस न करें, इसी चेतावनी के स्वरूप आज उनका पुतला दहन किया गया है। इस अवसर पर दर्जनो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें। इसमें धीरज पाठक, राजेश्वर सिंह, तेजस्वी राधा, विकास कुमार,सोनु हिन्दू, शैलेंद्र कुमार, अमरकांत भारती, आशुतोष कुमार, रुचि श्रीवास्तव, नीरज डब्लु, गोपाल, कुमार आदि लोग का नाम शामिल है।


https://ift.tt/XRJSEAr

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *