बक्सर के राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कैमूर में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दिल्ली में आयोजित एआई समिट को ‘पॉलिटिकल समिट’ करार दिया और सरकार की विभिन्न नीतियों पर सवाल उठाए। सिंह ने कहा कि यह आयोजन राजनीतिक व्यवस्था की विफलता का प्रतीक बनेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि समिट में कोरिया और चीन में बने उत्पादों को भारत निर्मित बताकर पेश किया गया, जबकि सवाल उठाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सरकार पर शिक्षा और अनुसंधान को पीछे धकेलने तथा सच्चाई उजागर करने वालों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। सत्ता में रहने के बावजूद एक भी घुसपैठिए को रोक नहीं पाई राजद सांसद ने कहा कि भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब की बजाय सिर्फ असेंबली यूनिट बनाया जा रहा है। उन्होंने घुसपैठियों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर भी आश्चर्य व्यक्त किया। सिंह ने सवाल उठाया कि 12 साल से सत्ता में रहने के बावजूद सरकार एक भी घुसपैठिए को रोक या निकाल क्यों नहीं पाई। उन्होंने यह भी कहा कि इसके विपरीत, भारतीय नागरिक विदेशों में अपमानित हो रहे हैं। आर्थिक संकट के कारण लोग बिना दस्तावेजों के विदेश जा रहे हैं और वहां उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विदेशी एजेंसियों को अधिकार देकर देश को ‘नया गुलाम’ बनाया सिंह ने बिहार, आंध्र प्रदेश और गुजरात में बिल गेट्स फाउंडेशन के टीकाकरण अभियान की आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि बड़े पैमाने पर टीकाकरण से नवजात बच्चियों पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़े हैं। उन्होंने सरकार पर विदेशी एजेंसियों को स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में अधिकार देकर देश को ‘नया गुलाम’ बनाने का आरोप लगाया। सवाल पूछने पर सांसदों को निलंबित किया जा रहा सांसद ने संसद से आठ सांसदों के निष्कासन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सवाल पूछने पर सांसदों को निलंबित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क पर उतरने या टीवी डिबेट में शामिल होने पर गिरफ्तारियां हो रही हैं, जिससे बोलने की स्वतंत्रता जैसे मौलिक अधिकार बाधित हो रहे हैं। सिंह ने मीडिया पर भी अंकुश लगाने का आरोप लगाया। सुधाकर सिंह ने देश में ‘अघोषित आपातकाल’ की स्थिति बताई। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिका से ट्रेड डील की घोषणा वहां के राष्ट्रपति ने की और पाकिस्तान से युद्ध विराम की घोषणा भी अमेरिका से हुई। उन्होंने कहा कि देश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची है।
https://ift.tt/tvRXUny
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply