भास्कर न्यूज | अरवल जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर जिले में संचालित विकासात्मक और जनकल्याणकारी कार्यों की प्रगति की लगातार समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कलेर ने उसरी पंचायत सरकार भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत भवन से संचालित योजनाओं, सेवाओं व संसाधनों की वास्तविक स्थिति का आकलन करना था। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने भवन परिसर, कार्यालय कार्यप्रणाली, उपलब्ध संसाधन, जनसुविधाओं तथा विभिन्न सेवाओं की कार्य गति का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालय में रखे रजिस्टर, अभिलेखों, योजना से जुड़े दस्तावेजों और पोर्टल प्रविष्टियों की भी जांच की। बीडीओ ने स्पष्ट किया कि पंचायत सरकार भवन से संचालित सभी सेवाएं समयबद्ध, पारदर्शी और जनहितकारी होनी चाहिए, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पदाधिकारी ने संबंधित कर्मियों और पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक अभिलेखों का रख-रखाव सही ढंग से सुनिश्चित किया जाए तथा सेवा वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने आवागमन की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल सुविधा और बैठने की व्यवस्था को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया। बीडीओ ने यह भी कहा कि पंचायत भवन में सूचना बोर्ड, शिकायत निवारण रजिस्टर, योजना संबंधी विवरण, समय सारणी तथा जनहित में उपयोगी अन्य सामग्री की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी योजनाओं की अपडेटेड प्रविष्टियाँ निर्धारित समय सीमा के भीतर पोर्टल पर दर्ज करने पर भी जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं है। प्रत्येक पंचायत सरकार भवन से जनहित की सेवाएँ सरल, सुलभ और प्रभावी रूप में उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के बाद ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि प्रशासनिक पहल के चलते पंचायत स्तर पर पारदर्शिता और सेवा गुणवत्ता में और सुधार आएगा।
https://ift.tt/LCqgEjI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply