उपेंद्र कुशवाहा अपनी बहू साक्षी मिश्रा कुशवाहा को भी पॉलिटिक्स में एडजस्ट करने का प्लान कर रहे। बताया जा रहा कि माधव आनंद के विधायक बनने से नागरिक परिषद में एक पोस्ट खाली हुई थी। उसी पोस्ट पर वह साक्षी को सेट करने वाले हैं। हाल ही में उनके बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में मंत्री बने हैं। अब बहू को पॉलिटिक्स में एक्टिव कराना चाहते हैं। दरअसल, चुनाव से पहले राज्य नागरिक परिषद का गठन हुआ था। इसमें 2 उपाध्यक्ष बनाए गए थे। जिसमें कुशवाहा की पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव माधव आनंद को उपाध्यक्ष बनाया गया था। अब माधव विधायक बन गए हैं तो वो पोस्ट खाली रह गया है। इस पोस्ट के लिए बहू साक्षी मिश्रा के नाम का प्रपोजल भेज दिया है। उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक ने पत्नी साक्षी मिश्रा (35) से लव मैरिज की है। साक्षी ब्राह्मण परिवार से हैं और दीपक कुशवाहा समाज से आते हैं। शादी के बाद साक्षी अपना नाम साक्षी मिश्रा कुशवाहा लिखती हैं। उनके दोस्तों के मुताबिक, सरल और मृदु भाषी दीपक प्रकाश की सादगी से प्रभावित होकर साक्षी ने उनको लाइफ पार्टनर बनाने का फैसला लिया था। शादी के बाद से साक्षी अपने ससुराल पटना में रहती हैं। साथ ही सोशल वर्क पर फोकस करती हैं। बेटे दीपक और बहू साक्षी की कुछ तस्वीरें… अब जानिए कौन हैं साक्षी मिश्रा उत्तर प्रदेश के रिटायर्ड IAS एसएन मिश्रा की बेटी साक्षी सोशल वर्कर हैं। साक्षी दो बहने और एक भाई हैं। उनकी मां का देहांत हो चुका है। अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में आई साक्षी किसी भी मॉडल को टक्कर दे सकती हैं।
https://ift.tt/QqwWuJp
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply