DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा खगड़िया पहुंचे:नगर सभापति अर्चना कुमारी ने किया स्वागत, विकास पर चर्चा

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का खगड़िया पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने उपमुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान खगड़िया नगर की प्रमुख समस्याओं और विकासात्मक आवश्यकताओं से अवगत कराया। उन्होंने नगर के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार, शहरी आधारभूत संरचना को मजबूत करने, सड़क एवं नाला निर्माण, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता व्यवस्था, ठोस कचरा प्रबंधन तथा नगर की सुंदरता बढ़ाने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने पर जोर इसके अतिरिक्त, उन्होंने बढ़ते यातायात दबाव, जाम की समस्या और सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए आवश्यक पहल करने का भी आग्रह किया। नगर सभापति ने कहा कि खगड़िया नगर निरंतर विकास की ओर अग्रसर है, ऐसे में आम नागरिकों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना समय की मांग है। उन्होंने राज्य सरकार के सहयोग से विकास योजनाओं को गति देने और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने नगर सभापति द्वारा उठाए गए विषयों को गंभीरता से सुना। उन्होंने खगड़िया नगर के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और बताया कि स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक नगर का निर्माण राज्य सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। सकारात्मक दृष्टिकोण खगड़िया नगर को नई दिशा देगा उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समन्वय से ही नगर का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनका मार्गदर्शन और सकारात्मक दृष्टिकोण खगड़िया नगर को नई दिशा और गति प्रदान करेगा। पटना जाने के क्रम में हुई यह शिष्टाचार मुलाकात खगड़िया नगर के भविष्य को सशक्त, सुव्यवस्थित और नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। जनहित से जुड़े मुद्दों पर हुए इस सकारात्मक संवाद से नगरवासियों में विकास को लेकर नई उम्मीद जगी है।


https://ift.tt/fs0v1jO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *