Breaking News

उन्नाव में सात बीघा गेहूं की फसल जली:ग्रामीणों ने बाल्टियों, पाइप और पानी के टैंकरों से पाया काबू, लाखों का नुकसान


                 उन्नाव में सात बीघा गेहूं की फसल जली:ग्रामीणों ने बाल्टियों, पाइप और पानी के टैंकरों से पाया काबू, लाखों का नुकसान

उन्नाव में सात बीघा गेहूं की फसल जली:ग्रामीणों ने बाल्टियों, पाइप और पानी के टैंकरों से पाया काबू, लाखों का नुकसान

उन्नाव के बीघापुर थाना क्षेत्र स्थित हरसिंहपुर गांव में शनिवार दोपहर करीब दो बजे अज्ञात कारणों से खेतों में आग लग गई। इस घटना में दो किसानों की लगभग सात बीघे खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर में खेतों से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, और तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे आसपास के खेत भी चपेट में आने लगे। ग्रामीणों ने बाल्टियों, पाइप और पानी के टैंकरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। इस अग्निकांड से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। फसल कटाई का समय नजदीक होने के कारण किसान अपनी तैयार फसल से अच्छी पैदावार की उम्मीद कर रहे थे। आग लगने से उनकी उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट या मानवीय लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित किसानों की सूची तैयार कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी, ताकि नियमानुसार मुआवजा दिलाया जा सके। बीघापुर थानाध्यक्ष राजपाल ने जानकारी दी कि पुलिस को आग लगने की आधिकारिक सूचना नहीं मिली थी, लेकिन मामले की जांच की जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *