Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज की चेतावनी, AI का दुरुपयोग:फैल रहीं भ्रामक खबरें, युवाओं से कहा—बिना सत्यापन न करें शेयर


                 उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज की चेतावनी, AI का दुरुपयोग:फैल रहीं भ्रामक खबरें, युवाओं से कहा—बिना सत्यापन न करें शेयर

उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज की चेतावनी, AI का दुरुपयोग:फैल रहीं भ्रामक खबरें, युवाओं से कहा—बिना सत्यापन न करें शेयर

उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने सोशल मीडिया पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते दुरुपयोग और इससे फैल रही भ्रामक खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने लोगों, विशेषकर लोधी समाज के युवाओं से अपील की है कि वे किसी भी सामग्री को बिना सत्यापन के साझा न करें और जिम्मेदारी से काम लें। एआई तकनीक का गलत इस्तेमाल सांसद ने फेसबुक पर साझा किए गए अपने संदेश में कहा कि वर्तमान में एआई तकनीक का गलत इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। कुछ लोग भाषणों के अंशों को काटकर, वीडियो एडिटिंग और एआई टूल्स का उपयोग करके ऐसे पोस्ट, फोटो और वीडियो बना रहे हैं, जो किसी भी व्यक्ति के बयान का वास्तविक अर्थ बदल देते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की भ्रामक सामग्री समाज में भ्रम, विवाद और आपसी वैमनस्य पैदा कर सकती है। साक्षी महाराज ने एआई से तैयार की गई फर्जी तस्वीरों और वीडियो को आम लोगों को गुमराह करने का माध्यम बताया, जिसे उन्होंने बेहद चिंताजनक करार दिया। लोधी समाज के युवाओं से आग्रह सांसद ने इस कृत्य को गैर-जिम्मेदाराना और निंदनीय बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग समाज को जोड़ने और सकारात्मक संदेश फैलाने के लिए होना चाहिए, न कि गलत जानकारी फैलाने के लिए। उन्होंने विशेष रूप से लोधी समाज के युवाओं से आग्रह किया कि डिजिटल युग में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। युवाओं को किसी भी पोस्ट, फोटो या वीडियो को साझा करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल लाइक, शेयर और कमेंट की होड़ में गलत या भ्रामक सामग्री फैलाना समाज और देश दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है। सांसद ने सर्व समाज से भी अपील की कि वे सोशल मीडिया पर आने वाली हर जानकारी को आंख बंद करके स्वीकार न करें। किसी भी संदेश को आगे बढ़ाने से पहले उसके स्रोत और तथ्यों की पुष्टि करना आवश्यक है। उन्होंने जोर दिया कि जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार ही सामाजिक सौहार्द और विश्वास को मजबूत बनाए रख सकता है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *