DniNews.Live

उन्नाव में वाहन की टक्कर से युवक की मौत:5 दिन पहले दिल्ली से लौटा था, बाजार जाते समय हादसा

उन्नाव जिले में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना माखी थाना क्षेत्र के रऊ गांव के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही जान चली गई। मृतक की पहचान बाबू खेड़ा, थाना माखी, जनपद उन्नाव निवासी कमलेश (35) पुत्र राम स्वरूप के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कमलेश घर के लिए कुछ आवश्यक सामान लेने बाइक से निकले थे। इसी दौरान रऊ गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कमलेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया है। बताया गया है कि कमलेश दिल्ली में नौकरी करते थे और लगभग पांच दिन पहले ही अपने घर बाबू खेड़ा आए थे। परिवार के साथ समय बिताने के दौरान ही यह घटना हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *