उन्नाव में लूट का खुलासा, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार:मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल, गिरोह के 6 सदस्य पकड़े गए


                 उन्नाव में लूट का खुलासा, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार:मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल, गिरोह के 6 सदस्य पकड़े गए

उन्नाव में लूट का खुलासा, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार:मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल, गिरोह के 6 सदस्य पकड़े गए

उन्नाव में पुरवा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने एक संयुक्त कार्रवाई में लूट की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर सहित गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल और लूटा गया माल बरामद किया है। यह कार्रवाई 25 फरवरी 2026 को ग्राम भूपतिपुर निवासी महेश कुमार द्वारा थाना पुरवा में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद की गई। महेश कुमार ने बताया था कि अज्ञात बदमाशों ने उनकी पत्नी से नगदी और जेवर से भरा हैंडबैग लूट लिया था। घटना के खुलासे के लिए थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया था। सोमवार रात को संयुक्त टीम पुरवा-अचलगंज मार्ग स्थित शारदा नहर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रोकने का इशारा करने पर वे भागने लगे और पीछा करने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक द्वारा की गई फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान इरफान अहमद (34 वर्ष) निवासी ताड़बगिया जाजमऊ, कानपुर नगर के रूप में हुई, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दूसरे आरोपी प्रेम सिंह (26 वर्ष) निवासी फिरोजाबाद को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में इरफान ने लूट की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि उसने चोरी की अपाचे बाइक से वारदात को अंजाम दिया था। गिरोह के सदस्य चोरी की बाइकों को काटकर कबाड़ के रूप में बेच देते थे, जबकि लूटे गए जेवर को गलाकर ज्वैलर्स के माध्यम से बेचा जाता था। पुलिस ने इरफान की निशानदेही पर जमीलुद्दीन, सादाब, विपिन जायसवाल, अब्दुल मजीद और ज्वैलर्स फाजिल उर्फ लकी को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 250 ग्राम सफेद धातु (हाफ पेटी) बरामद हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी इरफान शातिर लुटेरा है और विभिन्न जिलों में लूट व चोरी की कई घटनाओं में वांछित रहा है। वह गुरुग्राम में रहकर मजदूरी करता था और समय-समय पर उन्नाव आकर वारदातों को अंजाम देता था। घटना के सफल अनावरण पर पुलिस टीम को घोषित 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein