DniNews.Live

उन्नाव में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, राजमिस्त्री की मौत:एक युवक गंभीर घायल, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर

उन्नाव जिले के बेहटा मुज़ावर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत हो गई। शनिवार देर शाम गोसवा गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराने के बाद यह घटना हुई। हादसे में बाइक सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, गोसवा गांव के दो मजदूर शनिवार रात करीब आठ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। गोसवा पुल के पास रास्ते में खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में उनकी बाइक पीछे से जा घुसी। स्थानीय लोगों ने घायल बाइक सवारों को बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने राजमिस्त्री कमल किशोर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल प्रदीप को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मटुकरी गांव निवासी 50 वर्षीय कमल किशोर पुत्र गंगा प्रसाद के रूप में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री थे। हादसे में घायल 25 वर्षीय युवक प्रदीप पुत्र रामरतन है। मृतक कमल किशोर के परिवार में उनकी पत्नी मुन्नी और पांच बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और चार बेटियां शामिल हैं। बेटियों में नेहा विवाहित हैं, जबकि अनुष्का, निकिता और अनामिका अविवाहित हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *