उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गोलवापुर में शनिवार को एक अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मिल गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। शव बाग के एक कोने में पड़ा हुआ था, जिसकी उम्र लगभग 30 साल बताई जा रही है। घटनास्थल से पुलिस साक्ष्यों को जुटाकर मामले की जांच शुरु कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाग से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। पुलिस शव के शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश सिंह पांडे ने बताया कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply