DniNews.Live

‘उदीषा’ की फंडिंग के सवालों पर क्या बोले कमिश्नर-देखिए VIDEO:मुरादाबाद में पहली बार साहित्य का बड़ा जमघट; संस्कृति और किताबों से जोड़ना था मकसद


                 'उदीषा' की फंडिंग के सवालों पर क्या बोले कमिश्नर-देखिए VIDEO:मुरादाबाद में पहली बार साहित्य का बड़ा जमघट; संस्कृति और किताबों से जोड़ना था मकसद

‘उदीषा’ की फंडिंग के सवालों पर क्या बोले कमिश्नर-देखिए VIDEO:मुरादाबाद में पहली बार साहित्य का बड़ा जमघट; संस्कृति और किताबों से जोड़ना था मकसद

मुरादाबाद में 22 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक साहित्य का बड़ा जमघट लगा। इसे नाम दिया गया, ‘उदीषा साहित्योत्सव’। ये अपने आप में एक अनूठा आयोजन था। इसमें देश-दुनिया की साहित्य से जुड़ी तमाम हस्तियों ने शिरकत की। तमाम नामी प्रकाशक भी यहां अपने बुक स्टॉल लगाने पहुंचे। रंग मंच की शख्सियतों ने भी अपने हुनर से शमां बांधा। इस कार्यक्रम का मकसद था, लोगों को अपनी संस्कृति और किताबों से जोड़ना। ये आयोजन काफी हद तक अपने उद्देश्य में सफल रहा। लोगों के बीच इसकी खूब चर्चा रही। पुस्तक प्रेमियों और साहित्य में रुचि रखने वाले लोगों के लिए एक एतेहासिक आयोजन था। इस आयोजन में प्रसिद्ध अभिनेता और लेखक आशुतोष राणा, जानेमाने कवि डॉ. कुमार विश्वास, गायक सुखविंदर सिंह, लेखक चेतन भगत, शायर वसीम बरेलवी, अभिनेता मनोज तिवारी, कवि आलोक श्रीवास्तव,बीबीसी से रेहान फजल, प्रसिद्ध लेखिका मधु पंत समेत देश-दुनिया की कई जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की। आयोजन की सोच को मुरादाबाद के कमिश्नर आन्जनेय सिंह ने जन्म दिया। मकसद था- लोगों को संस्कृति और किताबों से जोड़ना।
लेकिन सफल और अपने आप में अनूठा होने के बावजूद यह आयोजन विवादों में घिर गया। कुछ लोगों ने इसकी फंडिंग को लेकर सवाल खड़े किए तो कुछ लोगों ने इस प्लेटफॉर्म का मिसयूज सेल्फ ब्रांडिंग और अपने संस्थानों को चमकाने के लिए किया। आयोजन में भूमिका पा गए कुछ लोगों ने इसका दुरुपयोग कर फंडिंग में भी गड़बड़झाला की। वक्त के साथ बातें अब बिलों की हेराफेरी की भी आ रही हैं। एक्सपर्ट की जगह अपने भाई-भतीजों की अनुभवहीन और रातोंरात बनी कंपिनयों को भी मोटे अमाउंट पर काम पर लगा दिया गया। पोल तब खुली जब ये रिजल्ट ही नहीं दे सके। हालांकि, आयोजन के अंत तक ऐसे लोगों को हाशिए पर धकेल दिया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। एक सफल और शानदार आयोजन की साख में ये लोग अच्छा खासा बट्टा लगा चुके थे। उदीषा को लेकर उठे सवालों पर दैनिक भास्कर ने मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आन्जनेय सिंह से बात की। उन्होंने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। कमिश्नर ने स्वीकार किया कि कुछ गड़बड़ियां हुईं, जो जानकारी में हैं और हर चीज पर बारीक नजर है। देखिए – VIDEO


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *